नशामुक्त समाज के संकल्प के साथ जागरूकता अभियान का शुभारंभ
बस्ती। समाज को नशे के दुष्प्रभावों से बचाने और जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से श्री राम सनेही इंटर कॉलेज, दुबौली दूबे से नशामुक्ति जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। अभियान के तहत लोगों को नशे से होने वाले सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक नुकसान के प्रति जागरूक किया गया।
प्रधानाचार्य सत्य प्रकाश पांडेय ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति ही नहीं, पूरे परिवार को प्रभावित करता है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि महंगी वस्तुओं के सेवन से घर बर्बाद नहीं होते, लेकिन शराब जैसी बुरी लत कई परिवारों को तबाह कर देती है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने का आह्वान किया।
अभियान में धनंजय वर्मा, रवीन्द्र कुमार वर्मा, जितेंद्र कुमार पांडेय सहित कई शिक्षकों और समाजसेवियों ने भाग लिया। करचोलिया व पठखौली राजा प्राथमिक विद्यालयों में बच्चों और शिक्षकों ने अभियान दल का स्वागत किया। वक्ताओं ने स्वस्थ और नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए सभी नागरिकों से सक्रिय सहभागिता की अपील की।
