Basti News: मंदिर चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र, घंटा-घंटी और नकदी बरामद

डेक्स अपडेट
0

मंदिर चोरी का खुलासा: दो आरोपी गिरफ्तार, दानपात्र, घंटा-घंटी और नकदी बरामद

बस्ती। हरैया थाना क्षेत्र के कोहले स्थित समय माता मंदिर में हुई चोरी की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी गए दो दानपात्र, पांच लोटे, 31 घंटा-घंटी तथा कुल 2,342 रुपये नकद बरामद किए हैं।



पुलिस के अनुसार मुखबिर की सूचना पर 10 सितंबर की रात थाना खास क्षेत्र में निर्माणाधीन मकान के पास छापेमारी की गई। पुलिस को देखकर तीन संदिग्ध भागने लगे, जिनमें से रोहित शर्मा (22) निवासी एकडंगी और सुबाष गिरी (32) निवासी थाना खास को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि एक अन्य आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।

पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने 2 सितंबर को समय माता मंदिर से दानपात्र और लोटे चोरी किए थे। बरामद सामान में एक बड़ा घंटा, आठ मध्यम आकार के घंटे, 22 छोटी घंटियां और नकदी शामिल है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है तथा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)